Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि संभवतः राज्य सरकार आरजी कर मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने पर विचार कर रही है

16 May 2026

अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छात्रा-चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई अब कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक विशेष डिवीजन बेंच को सौंप दी गई है। शनिवार को अदालत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल ने यह मामला न्यायमूर्ति शंपा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की विशेष डिवीजन बेंच को भेजा है।
इससे पहले समयाभाव का हवाला देते हुए न्यायमूर्ति देवांशु बसाक की डिवीजन बेंच इस मामले की सुनवाई से अलग हो गई थी। उससे कुछ दिन पहले न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की डिवीजन बेंच ने भी इसी कारण से मामले से स्वयं को अलग कर लिया था।
मामले की पिछली सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मान्था की बेंच ने मुख्य आरोपित संजय राय के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ करने का निर्देश दिया था। अदालत ने पीड़िता के माता-पिता द्वारा दायर दो अतिरिक्त हलफनामों के संदर्भ में सीबीआई को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा था।
सीबीआई ने गत मंगलवार को सीलबंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट अदालत में जमा की थी। इसके बाद न्यायमूर्ति मान्था की बेंच ने मामले से हटने का फैसला किया।
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मान्था ने कहा था कि मामले की त्वरित सुनवाई आवश्यक है क्योंकि आरजी कर की घटना को लेकर पूरा राज्य चिंतित है। उन्होंने कहा था कि उचित न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले को ऐसी बेंच के पास भेजा जाना चाहिए, जिसके पास विस्तृत सुनवाई के लिए पर्याप्त समय हो।
उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि संभवतः राज्य सरकार आरजी कर मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने पर विचार कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई
उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि संभवतः राज्य सरकार आरजी कर मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने पर विचार कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News